जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ता इबारत अली के शिकायती पत्र का किया स्थलीय निरीक्षण

May 21, 2026 - 21:14
 0  2
जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ता इबारत अली के शिकायती पत्र का किया स्थलीय निरीक्षण

सिद्धार्थनगर, संवाददाता। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा शिकायतकर्ता इबारत अली पुत्र मो0 इन्द्रीश, ग्राम सोनखर तहसील बांसी के शिकायती पत्र का निरीक्षण किया गया।

शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत की गयी थी कि धारा 24 के अन्तर्गत पैमाइश नहीं हुई है। राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल द्वारा शिकायतकर्ता को पिछले लगभग 1.5 वर्ष से धारा 24 के प्रकरण में गुमराह किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी बांसी को राजस्व निरीक्षक का स्पष्टीकरण और लेखपाल के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि खतौनी में शिकायतकर्ता का नाम दर्ज नहीं है तथा अन्य काश्तकारों के गाटों की पैमाइश कराने हेतु प्रार्थना-पत्र दिया गया था। अन्य काश्तकार पैमाइश कराने के लिए तैयार नहीं है। शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि प्रकरण आबादी से संबधित है। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी बांसी को शिकायत का निस्तारण कराकर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी बांसी निखिल चक्रवर्ती व अन्य संबधित उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow