सीडीओ ने संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के लिए की समन्वय बैठक

Sep 21, 2026 - 20:44
 0  4
सीडीओ ने संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के लिए की समन्वय बैठक

अलीगढ़, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी योगेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में सोमवार को संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की सफलता के लिए अन्तर्विभागीय समन्वय बैठक आहुत की गई। 

सीडीओ ने कहा कि अभियान की सफलता के लिए सभी संबंधित विभागों का अपेक्षित सहयोग अवाश्यक है, ऐसे में विभागीय कार्यों के साथ ही 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक संचालित होने वाले संचारी रोग नियंत्रण एवं 12 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक संचालित दस्तक  अभियान में अपनी सक्रिय भागेदारी सुनिश्चित करें। 

उन्होंने कहा कि आगामी दिनों त्योहारी सीजन है, ऐसे में विेशेष साफ-सफाई कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को ब्लॉकवार प्रतिदिन 05-05 ग्रामों में विशेष सफाई कार्य कराने के निर्देश देते हुए कहा कि सफाई कर्मचारी के भरोसे अभियान को न छोड़ें आवश्यकतानुसार अन्य मदों से भी अतिरिक्त मैन व मशीन पावर से कार्य कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने साफ-सफाई  कार्यक्रमों का ’’सेवा संकल्प अभियान से जोड़ते हुए क्षेत्र के संभ्रात नागरिकों से श्रमदान कराने एवं इसे जनसहभागिता से जोड़ने के भी निर्देश दिए।  

बैठक का संचालन करते हुए डीएमओ डा0 विनीता मिश्रा ने बताया कि अभियान के अन्तर्गत सभी विद्यालयों, स्वास्थ्य एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष जागरूकता अभियान संचालित किया जाना है जिसमें बाल विकास एवं शिक्षा विभाग से सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने बताया कि अभियान के अन्तर्गत की जा रही गतिविधियों को सीएस प्रो एप पर फीड किया जाना है जिसके लिए फीडिंग से संबंधित कार्मिक स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर सकते हैं।
 
सीडीओ ने डीएमओ को निर्देशित किया कि एप फीडिंग के लिए संबंधित कार्मिकों का जूम के माध्यम से ओरिएंटेशन प्रोग्राम कराते हुए सभी अधिकारियों को हाई रिस्क ग्रामों एवं वार्डस की सूची उपलब्ध करा दें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के अन्तर्गत अपने-अपने विभागीय कार्मिकों से सहयोग सुनिश्चित कराएं। 

उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में कहीं भी जलभराव की स्थिति न हो, ऐसे स्थानों को चिन्हित कर लिया जाए जहां जलभराव होता है ताकि समस्या का स्थायी समाधान किया जा सके। विशेष रूप से स्कूलों, आंगनबाड़ी केंन्द्रों, स्वास्थ्य संस्थाओं एवं घनी आबादी वाले क्षेत्रों में जलभराव न होने पाए, यह सुनिश्चित किया जाए। 

सीडीओ ने सभी बीडीओ को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान की सफलता के लिए सभी ग्राम प्रधानों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी जाए और उपलब्ध संसाधनांे का समुचित उपयोग करते हुए फॉगिंग व एंटी लार्वा छिड़काव किया जाए। उन्होंने आरआरसी सेंटर पर विशेष ध्यान देने पर जोर देते हुए कहा कि कूड़े में मच्छर जनित रोगों की संभावना बढ़ जाती है ऐसे में वहां एंटी लार्वा गतिविधियां अवश्य संचालित की जाएं।

सीडीओ ने पशुओं से मनुष्यों के बीच फलने वाले जूनोटिक रोगों - एंथेक्स, ब्रसेलोसिस, रेबीज, इबोला, लीशमैनियासिस, एवियन इंफ्लूएंजा (वड फ्लू), डेंगू, लेप्टोस्पायरोसिस के प्रति जन्सामान्य को जागरूक करने एवं संक्रमण की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियां व स्वास्थ्य सेवाआंें का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश देते हुए कहा कि इनकी प्रभावी मानिटरिंग की जाए।

बैठक में सीएमओ डा0 आर0एन0 सिंह, एसीएमओ डा0 दिनेश खत्री, डीपीआरओ यतेन्द्र सिंह, सीवीओ डा0 दिवाकर त्रिपाठी, डीपीओ के0के0 राय समेत सभी सीएमएस, बीडीओ एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow