जिलाधिकारी ने की विकास एवं राजस्व कार्याें की समीक्षा बैठक
हरदोई, संवाददाता। सोमवार को विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में विकास एवं राजस्व कार्यों से सम्बंधित विभागों की सीएम डैशबोर्ड की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई।
प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सीएम डैशबोर्ड की रैकिंग की अनवरत समीक्षा की जाये। रैकिंग में सुधार के लिए विशेष प्रयास किये जाएं। सूचनाओं की विभागीय पोर्टल पर ससमय फीडिंग सुनिश्चित की जाये।
इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने जनपद मे संचालित निर्माण कार्याे की समीक्षा की तथा निर्देश दिये कि समस्त कार्याे को पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि मे पूर्ण किये जाये। उन्होंने सभी निर्माण एजेसिंयों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्याे मे विद्युत एवं अग्नि सुरक्षा हेतु समुचित कार्यवाही की जाये। पूर्ण कार्याे का निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुये हैण्डओवर कराये जाने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल, अपर जिलाधिकारी दीपाली भार्गव, नगर मजिस्टेªट संजय कुमार सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।
What's Your Reaction?