जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनीं शिकायतें

Sep 30, 2026 - 21:54
 0  11
जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनीं शिकायतें

हरदोई (संवाददाता)। जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने कुल 143 शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। शिकायतों का मौके पर जाकर सत्यापन करते हुए नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा शिकायतकर्ता को भी निस्तारण की जानकारी उपलब्ध कराई जाए। 

उन्होंने कहा कि जनसामान्य की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए निर्धारित समय सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें।

जन सुनवाई में नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट आशुतोष सहित संबंधित उपस्थित रहें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow