जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गड्ढामुक्त सड़कों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

Sep 30, 2026 - 21:51
 0  12
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गड्ढामुक्त सड़कों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

हमीरपुर (संवाददाता)। कलेक्ट्रेट सभागार, हमीरपुर में जिलाधिकारी अशोक कुमार की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में गड्ढामुक्त सड़कों/सड़क गड्ढा मुक्ति अभियान के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद की सड़कों की वर्तमान स्थिति तथा गड्ढा मुक्ति अभियान के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि अब बारिश का दौर लगभग समाप्त हो चुका है। बारिश के दौरान जलभराव, कटान अथवा अन्य कारणों से जिन सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं अथवा गुणवत्ता संबंधी कमियों के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं, उनका चिन्हांकन कर अक्टूबर माह से ही जनपद की सभी संबंधित सड़कों पर मरम्मत एवं गड्ढामुक्ति का कार्य युद्धस्तर पर प्रारंभ किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद में कोई भी सड़क गड्ढायुक्त स्थिति में नहीं रहनी चाहिए।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग सहित संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि सड़कवार कार्ययोजना तैयार कर कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराया जाए। विशेष रूप से पीडब्ल्यूडी अपने अधीन कराए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करे तथा कार्यों की नियमित निगरानी की जाए। किसी भी सड़क की मरम्मत में गुणवत्ता से समझौता न हो और कराए गए कार्य टिकाऊ हों, यह सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित सड़कों की वर्तमान स्थिति के हालिया फोटोग्राफ्स सहित अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निरंतर रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिये।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow