‘सेवा शिखर सम्मान’ से सम्मानित हुई फिल्म ‘हनुमान अंश’

Sep 28, 2026 - 21:13
 0  8
‘सेवा शिखर सम्मान’ से सम्मानित हुई फिल्म ‘हनुमान अंश’

लखनऊ, संवाददाता। खुशी फाउंडेशन एवं दिशा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘सेवा शिखर सम्मान’ समारोह में लोकप्रिय एवं सफल फिल्म ‘हनुमान अंश’ को उसके उत्कृष्ट योगदान एवं उल्लेखनीय सफलता के लिए प्रतिष्ठित सेवा शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया। डॉ. विशाल चतुर्वेदी की ओर से डॉ. विकास चतुर्वेदी ने यह सम्मान ग्रहण किया। 

यह सम्मान ‘हनुमान अंश’ फिल्म को प्राप्त होने वाला प्रथम अवार्ड है, जो फिल्म की पूरी टीम के लिए गौरव और उत्साह का महत्वपूर्ण अवसर है। यह सम्मान फिल्म से जुड़े कलाकारों, निर्माता-निर्देशक, तकनीकी टीम तथा सभी सहयोगियों की मेहनत, समर्पण और रचनात्मक प्रतिबद्धता का अभिनंदन है। इस अवसर पर फ़िल्म के निर्देशक डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने वीडियो मैसेज द्वारा अपना आभार जताया। 

खुशी फाउंडेशन एवं दिशा की ओर से यह सम्मान केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि सार्थक एवं प्रभावशाली सिनेमा को प्रोत्साहित करने और उसकी उपलब्धियों को समाज के सामने सम्मानित करने की एक पहल है। हमें विश्वास है कि ‘हनुमान अंश’ की यह पहली सम्मानित उपलब्धि एक गौरवशाली यात्रा की शुरुआत बनेगी और आने वाले समय में यह फिल्म देश-प्रदेश के अनेक प्रतिष्ठित मंचों पर अपनी पहचान स्थापित करते हुए अनेक और सम्मान एवं पुरस्कार अर्जित करेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow