हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत हमीरपुर पुलिस की भव्य तिरंगा यात्रा सम्पन्न
हमीरपुर, संवाददाता। जनपद में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह तिरंगा यात्रा फायर सर्विस गेट से प्रारम्भ होकर बस स्टैंड, अमन शहीद, महिला थाना तिराहा, कोतवाली नगर, किंग रोड, अकिल तिराहा, पुलिस कार्यालय होते हुए पुलिस लाइन में सम्पन्न हुई।
हाथों में तिरंगा, दिल में देशभक्ति और कदमों में उत्साह के साथ आयोजित इस यात्रा में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूरे जोश, उल्लास एवं अनुशासन के साथ सहभागिता की। यात्रा में जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की आन-बान-शान तिरंगे के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए नागरिकों से भी हर घर तिरंगा फहराने की अपील की।
What's Your Reaction?