मुख्य सचिव की अध्यक्षता में औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति-2017 के अंतर्गत गठित एम्पावर्ड कमेटी की बैठक सम्पन्न

Nov 23, 2026 - 20:32
 0  6
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति-2017 के अंतर्गत गठित एम्पावर्ड कमेटी की बैठक सम्पन्न

लखनऊ (संवाददाता)। मुख्य सचिव एस.पी. गोयल की अध्यक्षता में सोमवार को उत्तर प्रदेश औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति-2017 के अंतर्गत औद्योगिक इकाइयों को विशेष सुविधाएं एवं रियायतें प्रदान किए जाने के संबंध में गठित एम्पावर्ड कमेटी की बैठक आयोजित की गई। 

बैठक में नीति के प्रावधानों के अंतर्गत सात औद्योगिक इकाइयों को अनुमन्य अवधि के लिए वित्तीय प्रोत्साहन वितरित किए जाने संबंधी प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। स्वीकृति प्राप्त करने वाली औद्योगिक इकाइयों में मेसर्स वरुण बेवरेजेज लिमिटेड-हरदोई, मेसर्स सिल्वरटॉन इंडस्ट्रीज लिमिटेड-मुजफ्फरनगर, मेसर्स वण्डर सीमेंट लिमिटेड-अलीगढ़, मेसर्स मून बेवरेजेज लिमिटेड-हापुड़, मेसर्स अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड-सोनभद्र, मेसर्स एसीसी लिमिटेड-अमेठी तथा मेसर्स गैलेन्ट इस्पात लिमिटेड-गोरखपुर शामिल हैं।

इस निर्णय से प्रदेश में औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहन देने, उद्योगों के विकास को गति प्रदान करने तथा रोजगार सृजन के अनुकूल वातावरण को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

बैठक में प्रमुख सचिव राज्य कर कामिनी रतन चौहान, प्रमुख सचिव एमएसएमई शशि भूषण लाल सुशील, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, इन्वेस्ट यूपी विजय किरण आनंद, सचिव नियोजन डॉ. राज शेखर, सचिव वित्त संदीप कौर, विशेष सचिव न्याय मनमीत सूरी तथा प्रबंध निदेशक पिकप चंद्र विजय सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow