मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में सोशल सेक्टर के विभागों की मण्डलीय समीक्षा बैठक सम्पन्न
अलीगढ़ (संवाददाता)। मण्डलायुक्त ओ.पी. आर्य ने सोशल सेक्टर से जुड़े विभिन्न विभागों यथा समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, महिला कल्याण, मत्स्य एवं श्रम विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की। बैठक को संबोधित करते हुए मण्डलायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकार द्वारा जनहित में संचालित प्रत्येक योजना का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति तक हर हाल में पहुँचना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मण्डलायुक्त ने ’अम्बेडकर मूर्ति विकास योजना’’ की प्रगति जाँचने के साथ ही निर्देश दिए कि छात्र-छात्राओं को समयबद्ध रूप से छात्रवृत्ति का वितरण सुनिश्चित किया जाए। जिन जिलों एवं शिक्षण संस्थानों द्वारा अधिक संख्या में आवेदन निरस्त किए गए हैं, वहाँ मण्डलीय अधिकारी स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत करें। कोई भी आवेदन बिना ठोस कारण के निरस्त न किया जाए, ताकि मण्डल की रैंकिंग में सुधार हो सके। मण्डलायुक्त ने दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की समीक्षा कर उप निदेशक दिव्यांगजन को निर्देशित किया गया कि वे चालू वित्तीय वर्ष में पेंशन के लिए प्राप्त आवेदनों का माहवार डेटा तैयार कर प्रस्तुत करें। यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र दिव्यांगजन पेंशन और आवश्यक कृत्रिम अंग, सहायक उपकरणों से वंचित न रहे।
उन्होंने महिला कल्याण विभाग की समीक्षा कर निर्देश दिए कि ‘वन स्टॉप सेंटर’ के संचालन को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। मण्डलायुक्त ओ0पी0 आर्य ने कहा कि केंद्र पर आने वाली महिलाओं को शासन द्वारा प्रदत्त सभी सुविधाएँ और सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने मत्स्य विभाग को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मोती संवर्धन योजना और मछुआ दुर्घटना बीमा योजना का लाभ प्रत्येक पात्र मत्स्य पालक तक पहुँचाने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए।
मण्डलायुक्त ने श्रम विभाग को निर्देश दिए कि विगत तीन माह में हुए निर्माण श्रमिकों के पंजीयन की रिपोर्ट तलब करते हुए मण्डलायुक्त ने लेबर अड्डों पर नियमित निरीक्षण और पंजीकरण अभियान चलाने को कहा। इसके अतिरिक्त, मुख्य चिकित्सा अधिकारी से समन्वय स्थापित कर विशेष कैंपों के माध्यम से श्रमिकों के ‘आयुष्मान भारत कार्ड’ बनवाए जाएँ। मण्डल में संचालित निजी कंपनियों में कार्यरत श्रमिकों का सत्यापन कर उन्हें भी सरकारी योजनाओं से आच्छादित किया जाए तथा श्रमिक परिवारों को बच्चों की शिक्षा एवं कन्या विवाह जैसी योजनाओं का पारदर्शी लाभ दिया जाए।
इस अवसर पर संयुक्त विकास आयुक्त मंशाराम यादव, उप निदेशक समाज कल्याण, उप निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण, उप निदेशक दिव्यांगजन, उप निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण, उप निदेशक महिला कल्याण, उप निदेशक श्रम, सहायक निदेशक मत्स्य सहित अन्य संबंधित मण्डलीय अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?