आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है - ओम बिरला
टोंक। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला टोंक के वनस्थली विद्यापीठ पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान जिला कलेक्टर टीना डाबी, एसपी रोशन मीणा, वनस्थली विद्यापीठ के डायरेक्टर अंशुमन शास्त्री मौजूद रहे।
टोंक जिले के निवाई स्थित वनस्थली विद्यापीठ में आयोजित ब्रिक्स महिला नेतृत्व शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने महिला सशक्तिकरण और वैश्विक नेतृत्व पर जोर दिया। अपने संबोधन में बिरला ने कहा कि हमारा पूरा विश्व एक परिवार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में लगातार नए-नए इनोवेशन हो रहे हैं।
उन्होंने प्रधानमंत्री के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का भी उल्लेख किया। ओम बिरला ने कहा कि भारतीय संविधान ने महिलाओं को मतदान का अधिकार देकर लोकतंत्र में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और देश के नेतृत्व में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने वनस्थली विद्यापीठ में भारत की विविधता की झलक देखने की बात भी कही।
सम्मेलन में महिला सशक्तिकरण, नेतृत्व और वैश्विक स्तर पर महिलाओं की भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन किया गया।
What's Your Reaction?