विधानसभा निर्वाचन से पूर्व ग्रामों में अधूरे निर्माण कार्यों को पूर्ण कराने पर जोर

Nov 27, 2026 - 19:25
 0  10
विधानसभा निर्वाचन से पूर्व ग्रामों में अधूरे निर्माण कार्यों को पूर्ण कराने पर जोर

अलीगढ़ (संवाददाता)। परियोजना निदेशक डीआरडीए आर0के0 कुरील की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकास भवन सभागार में जिला स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी की बैठक आहुत की गई। पीडी डीआरडीए ने कहा कि जल्द ही प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन प्रस्तावित है, ऐसे में सभी एडीओ पंचायत प्राथमिकता से अवशेष व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने पूर्ण हो चुके शौचालयों की क्रियाशीलता एवं उपयोगिता भी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

बैठक में व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण के लिए 731 लाभार्थियों की प्रथम किश्त एवं 170 लाभार्थियों को द्वितीय किश्त आवंटन की स्वीकृति प्रदान की गई। सामुदायिक शौचालयों की क्रियाशीलता के संबंध में डीपीआरओ ने बताया कि सभी सामुदायिक शौचालयों का सत्यापन कर लिया गया है, 850 के सापेक्ष 814 क्रियाशील एवं 36 बंद है। जिस पर पीडी ने सभी सामुदायिक शौचालयों की क्रियाशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। चयनित ओडीएफ मॉडल प्लस ग्रामों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए आरआरसी संचालन एवं निर्माण के संबंध में डीपीआरओ ने बताया कि 804 ग्रामों में आरआरसी का निर्माण पूर्ण है जबकि 48 ग्रामों में अभी स्थल चयन नहीं हुआ है। पीडी ने स्थल चयन न होने वाली ग्राम पंचायतों में संबंधित बीडीओ एवं एसडीएम से वार्ता कर स्थल चयन की कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जिले में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत स्वच्छता व्यवस्था प्रभावी बनाने के लिए पीडी आर0के0 कुरील ने डीपीआरओ को निर्देशित किया कि सभी ग्राम पंचायतों में घर-घर कूड़ा संग्रहण, कूड़ा संग्रहण केंद्रों का नियमित संचालन, ठोस एवं तरल अपशिष्ट का वैज्ञानिक निस्तारण और सामुदायिक शौचालयों की नियमित साफ-सफाई और क्रियाशीलता सुनिश्चित कराई जाए। 

उन्होंने निर्देश दिए कि बंद पड़े कूड़ा संग्रहण केंद्रों और अनुपयोगी सामुदायिक शौचालयों को प्राथमिकता पर चालू कराया जाए। गांवों में खुले में कूड़ा डालने पर रोक लगाने के साथ नियमित सफाई, जलभराव की रोकथाम और स्वच्छता परिसंपत्तियों के रखरखाव की व्यवस्था दुरुस्त की जाए। संबंधित अधिकारी गांवों का स्थलीय निरीक्षण कर कमियों को समयबद्ध ढंग से दूर कराएं तथा प्रगति की नियमित समीक्षा करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वच्छता कार्यों में लापरवाही, सरकारी धन से निर्मित परिसंपत्तियों के अनुपयोगी रहने अथवा निर्देशों की अवहेलना पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही तय कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में संबंधित जिलास्तरीय अधिकारी, बीडीओ, सहायक विकास अधिकारी पंचायत एवं ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow