मोरल परिवार द्वारा विशाल भंडारे का किया गया आयोजन
लखनऊ, संवाददाता। ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगल के पावन अवसर पर मोरल परिवार द्वारा सभी श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ0 अजय कुमार शर्मा, चेयरमैन अरुण कुमार, डायरेक्टर अरविन्द शर्मा, डायरेक्टर अभय शर्मा, चीफ अकाउंटेंट विक्रमा सिंह, गुलाब शर्मा मीडिया प्रभारी एवं लीगल एडवाइजर, पंकज श्रीवास्तव सीनियर अकाउंटेंट, एचआर हेड पदमेश प्रताप सिंह, समीक्षा पाण्डेय, प्रीति सिंह, अमित कुमार सिंह, मनोज शाह, नीरज मिश्रा आदि ने विधि-विधान से पूजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया। आयोजन में भक्तिमय वातावरण के बीच सेवा एवं श्रद्धा का विशेष भाव देखने को मिला।
What's Your Reaction?