बेरियाघाट मेले के दृष्टिगत समय से पूर्ण करें आवश्यक तैयारियां - जिलाधिकारी

Nov 10, 2026 - 20:51
 0  1
बेरियाघाट मेले के दृष्टिगत समय से पूर्ण करें आवश्यक तैयारियां - जिलाधिकारी

हरदोई (संवाददाता)। विधायक बिलग्राम-मल्लावंा आशीष सिंह आशू, जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने तहसील बिलग्राम क्षेत्रान्तर्गत मल्लावां स्थित बेरिया घाट का आगामी कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों के दृष्टिगत निरीक्षण किया। 

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले की शुरुआत से पहले घाटों के आवागमन मार्ग को व्यवस्थित किया जाए। उन्होंने पर्याप्त प्रकाश, सफाई और पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने मेले के दौरान भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त प्रबन्ध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, साथ ही शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये। 

उन्होंने कहा कि घाटों पर सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त बैरिकेटिंग, जाली, संकेतक आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि समय से समस्त प्रबन्ध पूर्ण किये जाये। उपजिलाधिकारी बिलग्राम को सभी विभागों से समन्वय बनाते हुये समय से समस्त तैयारियां पूर्ण कराने हेतु निर्देश दिये।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए घाट पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस टीमें लगातार गश्त करती रहें ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके ।

इस मौके पर उप जिलाधिकारी नहने राम, अधिशासी अभियन्ता सिचाई अजय कुमार चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow