सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर आयोजित
हरदोई (संवाददाता)। सहायक श्रमायुक्त सत्यवीर सिंह ने बताया है कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरूवार को आईटीसी लि0 सण्डीला मे श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में 250 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में श्रम विभाग, कर्मचारी राज्य बीमा निगम, चिकित्सा विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं डॉक्टर/पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा प्रतिभाग किया गया।
उन्होंने बताया कि श्रमिकों की स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं को चिहिन्त कर उनके निराकरण हेतु इस शिविर का आयोजन कराया गया। सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत श्रमिकों के सम्मान मे आयोजित इस शिविर मे श्रमिकों की जांच की गयी। श्रमिकों द्वारा उत्साह पूर्वक जांच करायी गयी।
What's Your Reaction?