संविधान दिवस के अवसर पर साइबर जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक “देखोगे तो दिखेगा” का मंचन

Nov 26, 2026 - 21:49
 0  9
संविधान दिवस के अवसर पर साइबर जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक “देखोगे तो दिखेगा” का मंचन

लखनऊ (संवाददाता)। उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट आफ फॉरेंसिक साइंस लखनऊ में गुरूवार को संविधान दिवस के अवसर पर वाद प्रतियोगिता समूह परिचर्चा एवं साइबर अपराध से संबंधित नुक्कड़ नाटक आयोजित किया गया। इस अवसर पर उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला संस्थान के मुख्य अतिथि थे, जिन्हें संस्थापक निदेशक डॉ जी.के गोस्वामी एवं अपर निदेशक संजीव सुमन ने अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान  मुख्य अतिथि ने संस्थान में स्थापित डीएनए लैब तथा ड्रोन लैब को भी देखा तथा उसके बारीकियों को समझा।
 
संविधान दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला ने कहा कि आज तकनीकी का युग है हर कार्य तकनीकी संसाधनों के माध्यम से हो रहा है लेकिन इसमें ध्यान यह अवश्य  रहना चाहिए कि तकनीकी हमारे लिए है हम  तकनीकी के लिए नहीं है उन्होंने निजता के अधिकार पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बिना अनुमति के आप किसी का डेटा उपयोग नहीं कर सकते यदि उत्तर का प्रयोग बिना अनुमति के किया किया गया है तो वह अपराध है।

इस अवसर पर संस्थापक निदेशक डॉ जी.के. गोस्वामी ने संबोधित करते हुए कहा संस्थान के विगत वर्षों के विकास एवं संस्थान में चल रहे विभिन्न शैक्षणिक विषयों के पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि न्यायमूर्ति का आगमन हम सभी के लिए सुखद विषय है। यह संस्थान सभी के सहयोग से आगे बढ़ सका है। डॉ0 गोस्वामी ने कहा कि आज संस्थान ने देश के महत्वपूर्ण एवं प्रमुख 30 से अधिक संस्थानों से एमओयू हस्ताक्षरित किया है जिसका लाभ हमारे छात्र-छात्राओं को मिल रहा हैद्य उन्होंने कहा कि  फारेंसिक साइंस के माध्यम से सच्चाई को वैज्ञानिक रूप से कानून के समक्ष ला कर न्याय दिलाने में सहयोग करना ही हमारा मूल कार्य है। 

इस अवसर पर जनसंपर्क अधिकारी संतोष कुमार तिवारी एवं डॉ सपना शर्मा द्वारा साइबर अपराध पर जागरूकता को लेकर तैयार कराये गए नुक्कड़ नाटक “देखोगे तो दिखेगा” का मंचन किया जिसकी सभी के द्वारा सराहना कि गयी। 

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक चिरंजिब मुखर्जी, अतुल यादव, डॉ0 सपना शर्मा, डॉ0 शाश्या मिश्र, सेंथिल शिव सुब्रमण्यम, जनसंपर्क अधिकारी संतोष कुमार तिवारी, आरआई  शैलेन्द्र सिंह सहित संस्थान के शैक्षणिक संवर्ग के संकाय उपस्थित रहे।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow