अर्बन डोर इन्फ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा भंडारे का किया गया आयोजन
लखनऊ, संवाददाता। अर्बन डोर इन्फ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम का आयोजन निदेशकगण आदिल जिया खान, फैजल खान, अमर अहमद एवं नितिन श्रीवास्तव के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। कंपनी के कर्मचारियों एवं सहयोगियों ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
उपस्थित लोगों ने इस सामाजिक एवं जनकल्याणकारी पहल की सराहना की।
What's Your Reaction?