अस्पताल के शौचालय में नवजात का शव मिलने से हडकंप

Jun 23, 2026 - 22:28
 0  8
अस्पताल के शौचालय में नवजात का शव मिलने से हडकंप

हमीरपुर, संवाददाता। जिला अस्पताल के महिला शौचालय में एक नवजात का शव मिलने की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

यह घटना जिला पुरुष चिकित्सालय के महिला शौचालय की है। मंगलवार को सुबह जब एक महिला स्वीपर सफाई के लिए शौचालय में गई, तो उसकी नजर नवजात के शव पर पड़ी। इसके बाद अस्पताल में अफरातफरी मच गई। अस्पताल प्रशासन द्वारा सूचना दिए जाने के बाद सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। शौचालय के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच शुरू कर दी गई है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी अलका शुक्ला ने बताया कि शव मिलने की जानकारी सुबह 8 बजे तब हुई जब एक महिला स्वीपर शौचालय में गई। उन्होंने बताया कि रात 10 बजे तक ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर की चेकिंग के दौरान वहां कुछ भी संदिग्ध नहीं था।

सीएमओ के अनुसार, रात 3 बजे तक के सीसीटीवी फुटेज देखे जा चुके हैं, जिनमें कोई भी संदिग्ध व्यक्ति आता-जाता नहीं दिखा है। इसके बाद के फुटेज देखे जा रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि फुटेज में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गार्ड्स को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे आने-जाने वाले सभी लोगों के झोलों की जांच करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow