जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सीएम डैशबोर्ड एवं राजस्व विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

Aug 31, 2026 - 21:36
 0  2
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सीएम डैशबोर्ड एवं राजस्व विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

हरदोई, संवाददाता। सोमवार को स्वामी विवेकानन्द सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता मे सीएम डैशबोर्ड एवं राजस्वण्विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों की प्रगति की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में राजस्व कार्यों एवं कर करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष प्राप्त प्रगति की जानकारी लेते हुए कम प्रगति वाले विभागों को विशेष प्रयास कर लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए तथा लंबित प्रकरणों का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

इसके उपरांत सीएम डैशबोर्ड पर विभिन्न विभागों की रैंकिंग एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित आंकड़ों का नियमित अनुश्रवण करें और जिन योजनाओं में प्रगति कम हैए उनमें तत्काल सुधार लाया जाए। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी अपने-अपने विभाग की योजनाओं की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्य समय से पूरा करें।

समीक्षा के दौरान नलकूप विभाग की प्रगति एवं पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की भी जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने पाया कि एसडीओ नलकूप प्रमोद कुमार एवं एक्सईएन नलकूप को पूर्व में दिए गए निर्देशों का अपेक्षित रूप से अनुपालन नहीं किया गया है। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा वेतन रोकने की कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन एवं उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों का समयबद्ध एवं गंभीरता से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचना चाहिए। सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं की प्रगति में सुधार लाएं तथा जनपद की रैंकिंग को बेहतर बनाने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, समस्त उप जिलाधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow