जिलाधिकारी ने किया राजकीय मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन 60 सीट क्षमता वाले बी.एससी. नर्सिंग कॉलेज का निरीक्षण

Jun 22, 2026 - 20:37
 0  3
जिलाधिकारी ने किया राजकीय मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन 60 सीट क्षमता वाले बी.एससी. नर्सिंग कॉलेज का निरीक्षण

सहारनपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान द्वारा राजकीय मेडिकल कॉलेज में कार्यदायी संस्था यूपी सिडको द्वारा निर्माणाधीन 60 सीट क्षमता वाले बी.एससी. नर्सिंग कॉलेज भवन का हस्तांतरण से पूर्व स्थलीय निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा सम्पूर्ण भवन का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान कार्यदायी संस्था से निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री से संबंधित परीक्षण रिपोर्ट, गुणवत्ता परीक्षण अभिलेख, विजिटर बुक तथा अन्य आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान कुछ लघु कमियां पाई गईं, जिन्हें जिलाधिकारी द्वारा तत्काल ठीक कराए जाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं मानकों के अनुरूप सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण कर भवन को पूर्णतः हस्तांतरण योग्य बनाने के निर्देश भी दिए। उन्होने कहा कि गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित के विरूद्ध कार्रवाई होगी।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, प्रधानाचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज डॉ0 सुधीर राठी, एक्सईन पीडब्ल्यूडी धर्मेन्द्र सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow