डीएम-एसएसपी ने आगामी त्यौहार मोहर्रम के दृष्टिगत शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना ढेबरुवा में किया पैदल मार्च
सिद्धार्थनगर, संवाददाता। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन एवं पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक महाजन द्वारा आगामी त्यौहार मोहर्रम व जनपद में शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के लिए थाना ढेबरुवा अंतर्गत कस्बा बढ़नी में पैदल गस्त किया गया।
आगामी त्यौहार मोहर्रम के दृष्टिगत शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भारी पुलिस बल के साथ बढ़नी कस्बा के मुख्य मार्गों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, ताजिया रूटों व संवेदनशील स्थानों पर पैदल गस्त किया गया। आमजन से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने हेतु अपील की गई।
इस दौरान उपजिलधिकारी शोहरतगढ़ कर्मेंद्र व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी व तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।
What's Your Reaction?