सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत अंबेडकर पार्क में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ

Oct 5, 2026 - 20:32
 0  13
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत अंबेडकर पार्क में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ

हमीरपुर (संवाददाता)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों पर आधारित तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का सोमवार को अंबेडकर पार्क, हमीरपुर में शुभारंभ हुआ। विधायक हमीरपुर डॉ. मनोज कुमार प्रजापति एवं नगर पालिका परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष कुलदीप निषाद ने फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी हमीरपुर सतीश कुमार की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। प्रदर्शनी में केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा जनहितकारी कार्यक्रमों से संबंधित जानकारी आकर्षक ढंग से प्रदर्शित की गई है।

प्रदर्शनी के अवलोकन के उपरांत विधायक एवं नगर पालिका अध्यक्ष ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए इसे जनमानस के लिए उपयोगी एवं महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी एक ही स्थान पर प्राप्त होती है तथा पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा मिलती है।

यह विकास प्रदर्शनी 5 से 7 अक्टूबर 2026 तक अंबेडकर पार्क, हमीरपुर में आयोजित की जा रही है। जनपदवासियों से अपील है कि प्रदर्शनी में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त करें तथा पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ उठाएं।

इस अवसर पर अन्य गणमान्य नागरिक, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow