रेडिको आवासीय कॉलोनी में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ गणपति विसर्जन सम्पन्न

Sep 27, 2026 - 17:57
 0  6
रेडिको आवासीय कॉलोनी में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ गणपति विसर्जन सम्पन्न

सीतापुर, संवाददाता। रैडिको खेतान लिमिटेड, यूनिट सीतापुर की आवासीय कॉलोनी में गणपति उत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। 14 सितम्बर 2026 को विधि-विधान एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ गणपति प्रतिमा की स्थापना की गई, जिसके उपरांत श्रद्धापूर्वक गणपति विसर्जन सम्पन्न हुआ।

गणपति उत्सव के दौरान आवासीय कॉलोनी में प्रतिदिन प्रातः एवं सायंकाल पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इसके साथ ही श्रद्धालुओं द्वारा भजन संध्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया गया। कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने सामूहिक रूप से भगवान गणेश की आराधना करते हुए सुख, शांति, समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की।

गणपति विसर्जन के अवसर पर आवासीय कॉलोनी से श्रद्धा एवं उत्साह के साथ गणपति प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें आवासीय कॉलोनी में निवास करने वाले कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं श्रद्धा के साथ भटपुर स्थित गोमती नदी में गणपति प्रतिमा का विधिवत विसर्जन किया गया।

इस अवसर पर यूनिट हेड अंशु श्रीवास्तव, एचआर हेड अजय गोस्वामी, फाइनेंस हेड अनिल जैन, इंजीनियरिंग हेड यू. एन. पाण्डेय, बॉटलिंग प्रोडक्शन हेड भूपेन्द्र तोमर एवं प्रोसेस हेड धर्मेन्द्र यादव सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं रेडिको परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

विसर्जन के दौरान सभी श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। भावपूर्ण वातावरण में सभी ने “गणपति बप्पा मोरया, अगले वर्ष जल्दी आइए” के जयघोष के साथ गणपति बप्पा को विदाई दी।

गणपति उत्सव के दौरान कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों की सक्रिय सहभागिता ने आवासीय कॉलोनी में भक्ति, एकता, सामुदायिक भावना एवं आपसी भाईचारे का वातावरण और मजबूत किया। पूरे आयोजन ने रैडिको परिवार के सदस्यों को एक साथ जोड़ने एवं सामूहिक उत्सव की भावना को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रबंधन की ओर से सभी कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दी गईं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow