जिलाधिकारी द्वारा तहसील गौरीगंज परिसर में स्थित ई0वी0एम0/वी0वी0 पैट वेयर हाउस (स्ट्रांग रूम) की वाह्य सुरक्षा व्यवस्था का किया गया निरीक्षण

Aug 31, 2026 - 21:55
 0  4
जिलाधिकारी द्वारा तहसील गौरीगंज परिसर में स्थित ई0वी0एम0/वी0वी0 पैट वेयर हाउस (स्ट्रांग रूम) की वाह्य सुरक्षा व्यवस्था का किया गया निरीक्षण

अमेठी, संवाददाता। सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी संजय चौहान द्वारा तहसील गौरीगंज परिसर में स्थित ई0वी0एम0 एवं वी0वी0 पैट वेयर हाउस की वाह्य सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

वेयर हाउस में विधानसभा क्षेत्र- अमेठी, गौरीगंज, तिलोई व जगदीशपुर निर्वाचन क्षेत्र की ई0वी0एम0/वी0वी0 पैट मशीने लॉक के अन्दर संरक्षित हैं। उन्होंने सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए कहा कि सुरक्षा के दृष्टिगत स्ट्रांग रूम की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाय।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी गौरीगंज दिशा श्रीवास्तव, मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि व जिला निर्वाचन कार्यालय के स्टाफगण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow