जिलाधिकारी ने वेयरहाउस का किया निरीक्षण

Aug 31, 2026 - 21:37
 0  2
जिलाधिकारी ने वेयरहाउस का किया निरीक्षण

हरदोई, संवाददाता। सोमवार को जिलाधिकारी अनुनय झा ने ईवीएम व वीवीपैट वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ निरीक्षण किया। 

जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ वेयरहाउस की व्यवस्थाओं के संबंध में बातचीत की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की वेयरहाउस कि वाह्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा जाए। परिसर में साफ सफाई की उचित व्यवस्था रखी जाए। आवश्यक सूचनाएं ससमय राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई जाए। 

इस अवसर अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow